⚡
Breaking News

जितिया पर्व पर चिरांद के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

2 Min Read

Chhapra/Doriganj: जीवित्पुत्रिका (जितिया) पर्व को लेकर धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी चिरांद के विभिन्न गंगा घाटों पर शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही हजारों महिला श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दान-पुण्य किया।

जितिया पर्व के चलते चिरांद के घाटों पर पूरे दिन मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। घाटों के आसपास पूजन सामग्री एवं अन्य सामानों की अस्थायी दुकानें सज गईं, जिससे क्षेत्र में पर्व की रौनक बढ़ गई।

DOON
विज्ञापन

इधर, नदी के जलस्तर में दोबारा वृद्धि को देखते हुए डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर के नेतृत्व में पुलिस टीम तिवारी घाट, बंगाली बाबा घाट, मेला घाट, डोरीगंज घाटों पर विशेष रूप से सतर्क रही। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ और नदी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहे, ताकि स्नान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी से श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा का भरोसा मिला।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बताया कि जितिया पर्व उनके लिए आस्था और मातृत्व से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। स्नान-दान और पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर संतान की मंगलकामना की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕