Breaking News

नगर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में 5 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित विकास तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। लूटपात के क्रम में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 रामपुकार सिंह ने गुरुवार को बताया कि दिनांक 27 जनवरी 2026 को नगर थाना को एक फर्दबयान प्राप्त हुआ था, जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि छपरा कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास उनके पुत्र विकास कुमार तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 79/2026 दर्ज कर विधिवत अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचनाओं के आधार पर पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने विकास तिवारी हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अपराधियों की निशानदेही पर घटना में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। दो अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार की बरामदगी के कारण नगर थाना कांड संख्या 109/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बिलाल आलम उर्फ छोटू (पिता मुन्ना खान, साकिन—साढ़ा मठिया, थाना मुफस्सिल), फिरोज आलम (पिता भूअर आलम, साकिन बाजार समिति, थाना मुफस्सिल), नितेश कुमार (पिता नागेन्द्र राय, साकिन छपरा कचहरी, थाना नगर), रिशु कुमार (पिता सुजीत कुमार, साकिन साढ़ा नेवाजी टोला, थाना मुफस्सिल) एवं रितिक कुमार (पिता परमा राय, साकिन गोपालपुर, थाना डोरीगंज) शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें