Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

1 Min Read

Chhapra: श्रीमद् भागवत कथा सेवा समिति के तत्वावधान में नारायण पैलेस, छपरा में आगामी 19 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह 7 बजे कठिया बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नारायण पैलेस पहुंची।

SHAILFORD
विज्ञापन

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में यात्रा में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भजन-कीर्तन एवं जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा आयोजन का विधिवत शुभारंभ हुआ। 19 सितंबर से 25 सितंबर तक प्रत्येक दिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक नारायण पैलेस में श्रीमद्भागवत कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन श्रीमद्भागवत कथावाचिका अंजू देवी जी, श्रीधाम वृंदावन द्वारा किया जाएगा। आप सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित है।

DOON
विज्ञापन

आयोजन के समापन अवसर पर 26 सितंबर को हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें