Chhapra, 13 अगस्त (हि.स.)। पुलिस विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, चोरी के औजार और वाहन बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरा पुल के नीचे एक काले रंग की स्कॉर्पियो और कार में सवार कुछ अपराधी चोरी के सोने-चांदी के गहनों की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के टंडवा मगरपाल निवासी राहुल कुमार और दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर पीरगंज निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। Crime | अमनौर में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल, पीएमसीएच रेफर पूछताछ क्रम में राहुल कुमार ने खुलासा किया कि उनका गिरोह विभिन्न जिलों में सुनसान व बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए गहनों को सोनारों के जरिए बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी। पहचान छिपाने के लिए वे वाहनों पर घिसे हुए या फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे ताकि सीसीटीवी कैमरों से बच सकें। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 99,000 रुपए नगद, सोने का कंगन, तीन सोने की चैन, तीन मंगलसूत्र, हार, लॉकेट, झुमका, कमरधनी, सात जोड़े चांदी की पायल, सिकड़ी, बाजूबंद और सिक्के जप्त किया। विहिप की जिला इकाई की बैठक, सामाजिक समरसता पर दिया जोर साथ ही साथ एक स्कॉर्पियो, घिसा हुआ नंबर प्लेट, हथौड़ा, छेनी, पेचकस, एक आईफोन, दो स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल, सात पहचान पत्र और पांच बैंक पासबुक बरामद किया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या-588/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य फरार सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले सोनारों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सात फेरों के वचन तार-तार: शादी के 28 साल बाद शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra, 13 अगस्त (हि.स.)। पुलिस विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, चोरी के औजार और वाहन बरामद किए हैं।
1 / 2
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरा पुल के नीचे एक काले रंग की स्कॉर्पियो और कार में सवार कुछ अपराधी चोरी के सोने-चांदी के गहनों की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपितों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के टंडवा मगरपाल निवासी राहुल कुमार और दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर पीरगंज निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।
पूछताछ क्रम में राहुल कुमार ने खुलासा किया कि उनका गिरोह विभिन्न जिलों में सुनसान व बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए गहनों को सोनारों के जरिए बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी।
विज्ञापन
पहचान छिपाने के लिए वे वाहनों पर घिसे हुए या फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे ताकि सीसीटीवी कैमरों से बच सकें। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 99,000 रुपए नगद, सोने का कंगन, तीन सोने की चैन, तीन मंगलसूत्र, हार, लॉकेट, झुमका, कमरधनी, सात जोड़े चांदी की पायल, सिकड़ी, बाजूबंद और सिक्के जप्त किया।
साथ ही साथ एक स्कॉर्पियो, घिसा हुआ नंबर प्लेट, हथौड़ा, छेनी, पेचकस, एक आईफोन, दो स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल, सात पहचान पत्र और पांच बैंक पासबुक बरामद किया।
इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या-588/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य फरार सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले सोनारों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ