Breaking News

Saran | बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन का जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया निरीक्षण

1 Min Read

Chhapra: जिले में बाढ़ की विभीषणता और राहत कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से सदर अनुमंडल के रिविलगंज अंचल अंतर्गत जान टोला में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संचालित सामुदायिक किचन की व्यवस्थाओं का गहन मुआयना किया तथा घटते जल स्तर का जायजा लिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने रिविलगंज अंचलाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलस्तर पूरी तरह कम होने के उपरांत त्वरित गति से चूना, ब्लीचिंग पाउडर आदि का व्यापक छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि महामारी जनित बीमारियों से प्रभावी बचाव हो सके।

जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित और जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य पूरी मुस्तैदी से चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को समय पर पौष्टिक व गर्म भोजन मिल रहा है, जिससे आपदा पीड़ितों को काफी राहत महसूस हो रही है। जिला प्रशासन की पूरी टीम स्थिति पर निरंतर पैनी नजर बनाए हुए है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें