सबसे खराब प्रदर्शन करने 5 प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री के दैनिक प्रगति की प्रतिदिन होगी समीक्षा Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज जिला में जारी फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा की। फार्मर रजिस्ट्री में जिले की अद्यतन उपलब्धि असंतोषप्रद पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। सारण जिला में अभी तक 105298 किसानों का ई-केवाईसी किया गया है। इनमें से 12431 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। Commonwealth Games 2026 | राष्ट्रमंडल खेल में पहली ही कोशिश में पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में पहुंचे मुरली श्रीशंकर जिलाधिकारी ने ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में गुणात्मक प्रगति लाने का स्पष्ट निदेश दिया। ई-केवाईसी का कार्य कृषि विभाग के किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक द्वारा किया जा रहा है। प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ का सांकेतिक प्रदर्शन जिलाधिकारी ने प्रतिदिन प्रति कर्मी 50 ई-केवाईसी करने के लक्ष्य के साथ कार्य करने को कहा। ई-केवाईसी के उपरांत वैसे किसान जिनके नाम से जमाबंदी कायम है, उनका फार्मर रजिस्ट्री किया जाता है। यह कार्य राजस्व कर्मचारी द्वारा किया जाता है। जिलाधिकारी ने प्रति राजस्व कर्मचारी प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्य के साथ कार्य करने का स्पष्ट निदेश दिया। सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 प्रखंडों – पानापुर, बनियापुर, गरखा, मशरख एवं इसुआपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। अपर समाहर्त्ता को प्रतिदिन के प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वयं जिलाधिकारी भी हर दूसरे दिन इसकी समीक्षा करेंगे। बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक कृषि तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी जुड़े थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सबसे खराब प्रदर्शन करने 5 प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश
ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री के दैनिक प्रगति की प्रतिदिन होगी समीक्षा
Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज जिला में जारी फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा की। फार्मर रजिस्ट्री में जिले की अद्यतन उपलब्धि असंतोषप्रद पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
सारण जिला में अभी तक 105298 किसानों का ई-केवाईसी किया गया है। इनमें से 12431 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है।
जिलाधिकारी ने ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में गुणात्मक प्रगति लाने का स्पष्ट निदेश दिया। ई-केवाईसी का कार्य कृषि विभाग के किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक द्वारा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने प्रतिदिन प्रति कर्मी 50 ई-केवाईसी करने के लक्ष्य के साथ कार्य करने को कहा। ई-केवाईसी के उपरांत वैसे किसान जिनके नाम से जमाबंदी कायम है, उनका फार्मर रजिस्ट्री किया जाता है। यह कार्य राजस्व कर्मचारी द्वारा किया जाता है। जिलाधिकारी ने प्रति राजस्व कर्मचारी प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्य के साथ कार्य करने का स्पष्ट निदेश दिया।
सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 प्रखंडों – पानापुर, बनियापुर, गरखा, मशरख एवं इसुआपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। अपर समाहर्त्ता को प्रतिदिन के प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वयं जिलाधिकारी भी हर दूसरे दिन इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक कृषि तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी जुड़े थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।