चार्ज अधिकारी को नियमित जांच का निदेश छपरा: निदेशक जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन रंजीता ने गुरुवार को जिले के सोनपुर नगर परिषद में चल रहे जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के हेतु आयोजित प्री-टेस्ट कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने सीधे फिल्ड में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने रैंडम तौर पर कई प्रगणक द्वारा पीई मोबाइल ऐप भरे गए सूचनाओं की जांच की. वे सीधे गणना किए गए मकान पर पहुंची और मकान मालिक से भरे गए प्रश्नों के उत्तर का मिलान कराया. इस दौरान उन्होंने परिवार के मुखिया का नाम, आयु, पेशा, जन्म तिथि, माता, पिता, जन्मस्थान, वैवाहिक स्थिति, भाषा, शिक्षा, कोविड टीकाकरण, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर आदि के बारे में पूछते हुए ऐप में भरे गए डेटा की जांच की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं को चिन्हित करते हुए आवश्यक सुधार का निदेश दिया. प्रगणकों को प्रश्नों का कांसेप्ट समझते हुए उन्हें भरने का निदेश दिया. बिहार के सेतु मिश्रा ने चीन में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक निदेशक ने कहा कि प्री-टेस्ट का बहुत अधिक महत्व है. इससे फिल्ड में आने वाली दिक्कतों, ऐप में आवश्यक सुधार, प्रश्नों में बदलाव आदि का फीडबैक निदेशालय को प्रेषित किया जाना है. ताकि मुख्य कार्य के समय दिक्कत का समाधान समय रहते किया जा सके. उन्होंने प्रगणकों से फीड बैक लेते हुए फिल्ड में प्रश्नों का उत्तर जानने में आने वाली समस्या, ऐप की गुणवत्ता, एक परिवार और एक व्यक्ति की गणना करने में लगने वाले समय आदि के बारे में जानकारी हासिल की. स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत एमआरएफ, एसटीपी एवं कम्पोस्ट प्लांट हेतु भूमि उपलब्धता की डीएम ने की समीक्षा उन्होंने प्रगणकों से होने वाली त्रुटियों को चिन्हित करते हुए चार्ज अधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी शशि कुमार को निदेश दिया कि वे नियमित रूप से प्रगणकों के द्वारा भरे गए डेटा की शुद्धता और क्वालिटी की जांच करें. लोगों से सहयोग प्राप्त करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करें. आम लोगों में जनजागरण के द्वारा अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाएं ताकि लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके. निदेशक ने एसआरएस यूनिट में जाकर जन्म मृत्यु के बायोप्सी टेस्ट की जांच की. उस परिवार से मिलीं जहां मृत्यु हुई थी. उन्होंने मृत्यु के कारणों सहित केस हिस्ट्री का सत्यापन किया. इसी प्रकार बच्चे के जन्म वाले और गर्भ धारण वाले परिवार में भी गयीं और केस हिस्ट्री का मिलान व सत्यापन किया. अभाविप स्थापना दिवस पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा इस अवसर पर जनगणना निदेशालय के उप निदेशक हेमंत कुमार, सहायक निदेशक शिवेन्द्र कुमार, जिला संख्यकी पदाधिकारी अंजनी कुमार लाल, एसडीएम स्निग्धा नेहा, जिला नोडल अदिति आनंद, आयुषी कुमारी, सहायक चार्ज अधिकारी रईस अहमद, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, जिला कोषांग के सुनील कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
चार्ज अधिकारी को नियमित जांच का निदेश
विज्ञापन
छपरा: निदेशक जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन रंजीता ने गुरुवार को जिले के सोनपुर नगर परिषद में चल रहे जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के हेतु आयोजित प्री-टेस्ट कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने सीधे फिल्ड में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने रैंडम तौर पर कई प्रगणक द्वारा पीई मोबाइल ऐप भरे गए सूचनाओं की जांच की. वे सीधे गणना किए गए मकान पर पहुंची और मकान मालिक से भरे गए प्रश्नों के उत्तर का मिलान कराया.
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने परिवार के मुखिया का नाम, आयु, पेशा, जन्म तिथि, माता, पिता, जन्मस्थान, वैवाहिक स्थिति, भाषा, शिक्षा, कोविड टीकाकरण, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर आदि के बारे में पूछते हुए ऐप में भरे गए डेटा की जांच की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं को चिन्हित करते हुए आवश्यक सुधार का निदेश दिया. प्रगणकों को प्रश्नों का कांसेप्ट समझते हुए उन्हें भरने का निदेश दिया.
निदेशक ने कहा कि प्री-टेस्ट का बहुत अधिक महत्व है. इससे फिल्ड में आने वाली दिक्कतों, ऐप में आवश्यक सुधार, प्रश्नों में बदलाव आदि का फीडबैक निदेशालय को प्रेषित किया जाना है. ताकि मुख्य कार्य के समय दिक्कत का समाधान समय रहते किया जा सके.
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने प्रगणकों से फीड बैक लेते हुए फिल्ड में प्रश्नों का उत्तर जानने में आने वाली समस्या, ऐप की गुणवत्ता, एक परिवार और एक व्यक्ति की गणना करने में लगने वाले समय आदि के बारे में जानकारी हासिल की.
उन्होंने प्रगणकों से होने वाली त्रुटियों को चिन्हित करते हुए चार्ज अधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी शशि कुमार को निदेश दिया कि वे नियमित रूप से प्रगणकों के द्वारा भरे गए डेटा की शुद्धता और क्वालिटी की जांच करें. लोगों से सहयोग प्राप्त करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करें. आम लोगों में जनजागरण के द्वारा अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाएं ताकि लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके.
निदेशक ने एसआरएस यूनिट में जाकर जन्म मृत्यु के बायोप्सी टेस्ट की जांच की. उस परिवार से मिलीं जहां मृत्यु हुई थी. उन्होंने मृत्यु के कारणों सहित केस हिस्ट्री का सत्यापन किया. इसी प्रकार बच्चे के जन्म वाले और गर्भ धारण वाले परिवार में भी गयीं और केस हिस्ट्री का मिलान व सत्यापन किया.
इस अवसर पर जनगणना निदेशालय के उप निदेशक हेमंत कुमार, सहायक निदेशक शिवेन्द्र कुमार, जिला संख्यकी पदाधिकारी अंजनी कुमार लाल, एसडीएम स्निग्धा नेहा, जिला नोडल अदिति आनंद, आयुषी कुमारी, सहायक चार्ज अधिकारी रईस अहमद, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, जिला कोषांग के सुनील कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ