Chhapra: सारण जिले के मकेर थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में उन्हें बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान जनता की ओर पिस्टल तानते हुए देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो के प्रथम दृष्टया अवलोकन के आधार पर इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं मनमानेपन का परिचायक मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बरती गई लापरवाही के लिए पु०अ०नि० संग्राम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, मकेर थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उनके उपस्थिति के आधार पर सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद मकेर थाना के थानाध्यक्ष द्वारा राहत सामग्री वितरण के दौरान कथित रूप से पिस्टल ताने जाने का मामला चर्चा में है।


















