Breaking News

राज्य आयोग की बैठक: EWS सर्टिफिकेट की दिक्कतों पर आयोग सख्त, आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों के सशक्तिकरण के लिए बनेगी नई कार्ययोजना

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: बिहार राज्य के उच्च जातियों के विकास के लिए गठित राज्य आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सारण प्रमंडल में आयोजित की गई। आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के उत्थान और उनके कल्याण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

उच्च जातियां के विकास के लिए गठित आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राज्य सरकार उच्च जातियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। इस दौरान प्रमंडल के विभिन्न जिलों के अधिकारियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बैठक में दिए गए निर्णय के आलोक में कहा कि सर्टिफिकेट जारी करने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि इडब्लूएस-आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रमाण-पत्र निर्गत करने में आ रही कठिनाइयों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त को निर्देश दिया कि वे इसकी समीक्षा करें और समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें।आयोग के अध्यक्ष ने भी कहा कि पात्रता मानदंडों का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में यह मुद्दा उठा कि कई जगहों पर निर्धारित मानकों यथा शहरी क्षेत्र में 100/200 वर्ग फीट और ग्रामीण स्तर पर 5 एकड़ जमीन का सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है, जिससे अपात्र लोग भी लाभ उठा रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आयोग प्रमंडलवार भ्रमण कर सवर्ण समाज की वर्तमान स्थिति का आकलन कर रहा है ताकि भविष्य के लिए एक ठोस सशक्तिकरण योजना तैयार की जा सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष सह जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आयोग के सदस्य जय कृष्ण झा ने प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इडब्लूएस प्रमाणपत्रों और उनके लाभों से संबंधित अटकी फाइलो और प्रमंडल के सभी अंचलों को लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग के निदेशक शैलेंद्र झा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, महिला नेत्री कुसुम देवी, एनडीए नेता अशोक सिंह विवेक कुमार सिंह इंजीनियर प्रभास रंजन शुभम वर्मा, संस्कार कुमार सहित सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी औरजन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें