⚡
Breaking News

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन कार्यक्रम

2 Min Read

Chhapra: दुर्गा पूजा समारोह के अंतर्गत विजयादशमी के अवसर पर आज रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के विभिन्न आयोजनों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं।

j alankar
विज्ञापन

विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रावण दहन के आयोजन स्थल (राजेंद्र स्टेडियम) सहित पूरे रावण दहन जुलूस मार्ग पर आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

DOON
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से त्वरित रूप से निपटने तथा जरूरतमंदों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल टीमों की व्यवस्था भी की गई थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

रावण दहन कार्यक्रम में लगभग 70 फीट ऊंचे रावण एवं 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। विजयादशमी का पर्व समाज को अहंकार, अन्याय एवं बुराइयों का त्याग कर सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वित प्रयासों तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका से रावण दहन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विजयादशमी का यह पर्व अपने मूल संदेश के अनुरूप समाज में सद्भाव, सकारात्मकता एवं अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕