Breaking News

महारानी स्थान में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

Chhapra: छोटा तेलपा स्थित महारानी स्थान, गोरिया टोली में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को जलभरी शोभायात्रा के साथ हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जलभरी यात्रा में माताओं और बहनों की विशेष एवं अहम भूमिका रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

यज्ञ के आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इस दौरान मनीष राय, राहुल मेहता, सुरेंद्र राय, कुमारी सोनल, अनूप राय, रंजीत राय, कामता राय, अरुण राय, शंकर राय तथा श्रीकांत राय सहित कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

DOON
विज्ञापन

यज्ञाचार्य हरेराम शास्त्री एवं उनके सहयोगियों के मार्गदर्शन में यज्ञ को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार यह सात दिवसीय यज्ञ 6 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आयोजित किए जाएंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें