Chhapra: जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा पुलिस केंद्र में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति पर गहन समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित एवं प्रभावी गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया। नगर निगम सभागार बना अखाड़ा, पिछले साल का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, बजट बैठक में जमकर हंगामा उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सूचना संकलन प्रणाली को मजबूत करने और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता, अनुशासन और जवाबदेही के साथ करें, ताकि किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था प्रभावित न हो। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा पुलिस केंद्र में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति पर गहन समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित एवं प्रभावी गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सूचना संकलन प्रणाली को मजबूत करने और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता, अनुशासन और जवाबदेही के साथ करें, ताकि किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था प्रभावित न हो।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।