Breaking News

विद्या भारती के आह्वान पर 25 सितंबर को गूंजेगा ‘वन्दे मातरम्, 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रातः 11 बजे देशभर में होगा सामूहिक गायन

2 Min Read

Chhapra: वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘नमामि भारतम् वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन का आयोजन 25 सितंबर 2026 को पूरे भारत में एक साथ प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

इसी ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा में प्रधानाचार्य विनोद कुमार के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सारण जिले में कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने के लिए चार समूहों में चार कार्यक्रम स्थलों पर एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन का निर्णय लिया गया।

DOON
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनोद कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन विभिन्न केंद्रों के संयोजकों के नेतृत्व में किया जाएगा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा के संयोजक राजेश कुमार पाठक, शिल्पी पोखरा, छपरा के संयोजक अनिल कुमार आजाद, मानस मंदिर, छपरा के संयोजक मणि भूषण सिन्हा तथा गंगा सिंह महाविद्यालय, छपरा के संयोजक आशुतोष कुमार चौधरी के नेतृत्व में आचार्य बंधु-भगिनी, कर्मचारीगण एवं जनसहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छपरा के सभी समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग का आग्रह किया, ताकि इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

उन्होंने छपरा की जनता से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे चारों कार्यक्रम स्थलों में से किसी भी सुविधानुसार स्थल पर पहुंचकर ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन में सहभागी बनें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। इस बैठक में विद्यालय के सभी आचार्य – बंधु भगिनी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें