Breaking News

महिला सशक्तिकरण से ही होगा सशक्त समाज का निर्माण: डॉ. राहुल राज

खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस छपरा में महिला सशक्तिकरण व शिक्षिका सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तिकरण गीतों के द्वारा हैप्पी श्रीवास्तव, विनिता पाण्डेय, अर्चना सिन्हा ने किया। इस अवसर पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके सम्मान एवं सशक्तिकरण के बिना समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।

SHARDA
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षिकाओं के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, लेकिन कई बार उन्हें सामाजिक, पारिवारिक तथा कार्यस्थल से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास और सकारात्मक पहल की आवश्यकता है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर भी व्यापक चर्चा की गई। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, विज्ञान, खेल और सामाजिक कार्यों सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं आत्मविश्वास और शिक्षा के बल पर आगे बढ़ें तथा समाज में अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर डॉ राहुल राज द्वारा कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए डॉ. राहुल राज ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनका सशक्तिकरण ही एक स्वस्थ, प्रगतिशील और विकसित समाज की मजबूत नींव है। कार्यक्रम के अंत में महिला दिवस के अवसर पर भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की गई और उनसे निपटने के विभिन्न उपाय सुझाए गए। उन्होंने ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को अपनाने तथा एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन कंचन सिंह, रवीना कुमारी, जुली शाही के द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, प्रो डॉ आशा रानी, दीपा यादव, प्रीति कुमारी , शबनम आरा, गुड़िया कुमारी, रजनीकांत सिंह, प्रो नवलेश सिंह, पुनीत रंजन, प्रकाश कुमार सिंह, सुजीत कुमार समेत विश्वविद्यालय, कॉलेज, उच्च माध्यमिक एवं वित्त रहित विद्यालयों की सैकड़ों शिक्षिका ने सहभागिता दर्ज की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें