Breaking News

अतिक्रमण हटाओ अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, वेंडिंग जोन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार को नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर क्षेत्र में चरणवार चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान और वेंडिंग जोन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

SHAILFORD
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित स्थल से मलबा उसी दिन संध्या तक पूर्ण रूप से हटवाया जाए

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित स्थल से मलबा उसी दिन संध्या तक पूर्ण रूप से हटवाया जाए, जिससे उन स्थानों का तुरंत उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और दोबारा अतिक्रमण की संभावना न रहे।

SHARDA
विज्ञापन

अतिक्रमण वाले क्षेत्र को उचित रूप से घेरकर वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि थाना चौक से साहेबगंज चौक के बीच पथ के किनारे हटाए गए अतिक्रमण वाले क्षेत्र को उचित रूप से घेरकर वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए, ताकि यातायात सुगम हो सके।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

निबंधित वेंडरों को अस्थायी वेंडिंग जोन में व्यापार के लिए चिह्नित स्थान आवंटित कराने का निर्देश

उन्होंने बताया कि छपरा नगर निगम द्वारा चयनित तीनों स्थलों पर 10 दिसंबर 2025 से वेंडिंग जोन निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही, तात्कालिक प्रावधान के तहत अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर निबंधित वेंडरों को अस्थायी वेंडिंग जोन में व्यापार के लिए चिह्नित स्थान आवंटित कराने का निर्देश भी दिया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें