⚡
Breaking News

गांधी जयंती पर समाहरणालय परिसर में डीएम-एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

1 Min Read

Chhapra: गांधी जयंती के अवसर पर जिला समाहरणालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने स्वच्छता को भी अपने जीवन एवं विचारों में विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने आचरण एवं दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने भी महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता एवं जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕