On-Ram-Navami-two-processions सारण, 26 मार्च (हि.स.)। रामनवमी को लेकर शहर पूरी तरह राममय हो चुका है। इस वर्ष का आयोजन विशेष होने जा रहा है क्योंकि शहर में दो अलग-अलग समितियों द्वारा शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान समितियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार लगभग पांच दर्जन से अधिक झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। श्री रामजन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति न्यास एवं श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। कलाकारों की टोलियां दिन-रात जुटी हुई हैं ताकि झांकियों को जीवंत रूप दिया जा सके। स्थानीय युवाओं में इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है वे न केवल प्रबंधन में हाथ बंटा रहे हैं बल्कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए भी विशेष योजनाएं बना रहे हैं। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत इस वर्ष की शोभायात्रा में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संगम देखने को मिलेगा।झांकियों में सबसे प्रमुख आकर्षण भव्य विराट रामायण मंदिर की प्रतिकृति होगी। आधुनिक समय की मांग को देखते हुए अरावली पर्वतमाला पर आधारित एक विशेष झांकी तैयार की गई है, जो लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ भगवान श्री राम के दिव्य दरबार की भव्यता देखने को मिलेगी। वहीं खाटू श्याम जी के बाल रूप को पालने में झूलते हुए देखना श्रद्धालुओं के लिए भावुक क्षण होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा आयोजन की विशालता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और शोभायात्रा के मार्ग पर व्यापक सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकें। समिति के सदस्यों ने बताया कि इन झांकियों के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और साहित्य से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। समिति ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस उत्सव में शामिल होकर भक्ति और उत्साह के इस पर्व को सफल बनाएं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
On-Ram-Navami-two-processions
विज्ञापन
विज्ञापन
सारण, 26 मार्च (हि.स.)। रामनवमी को लेकर शहर पूरी तरह राममय हो चुका है। इस वर्ष का आयोजन विशेष होने जा रहा है क्योंकि शहर में दो अलग-अलग समितियों द्वारा शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।
समितियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार लगभग पांच दर्जन से अधिक झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामजन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति न्यास एवं श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। कलाकारों की टोलियां दिन-रात जुटी हुई हैं ताकि झांकियों को जीवंत रूप दिया जा सके। स्थानीय युवाओं में इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है वे न केवल प्रबंधन में हाथ बंटा रहे हैं बल्कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए भी विशेष योजनाएं बना रहे हैं।
इस वर्ष की शोभायात्रा में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संगम देखने को मिलेगा।झांकियों में सबसे प्रमुख आकर्षण भव्य विराट रामायण मंदिर की प्रतिकृति होगी। आधुनिक समय की मांग को देखते हुए अरावली पर्वतमाला पर आधारित एक विशेष झांकी तैयार की गई है, जो लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी।
श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ भगवान श्री राम के दिव्य दरबार की भव्यता देखने को मिलेगी। वहीं खाटू श्याम जी के बाल रूप को पालने में झूलते हुए देखना श्रद्धालुओं के लिए भावुक क्षण होगा।
आयोजन की विशालता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और शोभायात्रा के मार्ग पर व्यापक सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकें।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इन झांकियों के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और साहित्य से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। समिति ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस उत्सव में शामिल होकर भक्ति और उत्साह के इस पर्व को सफल बनाएं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ