Breaking News

इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप की योजनाओं से जुड़ने का अवसर, कार्यशाला का 7 मई को होगा आयोजन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से 7 मई 2026 को छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह (सभागार कक्ष) में एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 3:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलने वाली इस कार्यशाला की अध्यक्षता मिशन निदेशक, बिहार कौशल विकास मिशन (पटना) करेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य जिले के युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (बिहार) और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) के प्रति जागरूक करना है।

SHARDA
विज्ञापन

◆ ​प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना:
​पात्रता: 18 से 25 वर्ष के युवक/युवतियां।
​अवधि : 6 से 9 माह इंटर्नशिप के दौरान ₹9,000 प्रतिमाह की एकमुश्त वित्तीय सहायता। इसके साथ ही जॉइनिंग के समय ₹6,000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

​हेल्पलाइन: अधिक जानकारी के लिए 1800-116090 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना :
​इस योजना के तहत बिहार राज्य के युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्टाइपेंड दिया जाएगा:
​12वीं उत्तीर्ण: ₹4,000 प्रतिमाह
​ITI/डिप्लोमा धारक: ₹5,000 प्रतिमाह
​स्नातक (Graduate): ₹6,000 प्रतिमाह

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

​अतिरिक्त प्रोत्साहन: गृह जिले से बाहर इंटर्नशिप पर ₹2,000 और राज्य के बाहर इंटर्नशिप होने पर ₹5,000 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS):
​इसका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों में ‘ऑन-द-जॉब’ ट्रेनिंग देना है। इसमें प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड के साथ-साथ उद्योग द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें