Chhapra: सारण पुलिस ने जिले में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान 23 वारंटी, 5 शराब कारोारी सहित विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध हथियार, भारी मात्रा में शराब और अन्य सामान भी बरामद किए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर 17 जुलाई 2026 को जिलेभर में असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर रोक लगाने तथा अवैध शराब भट्टियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान वारंट के मामलों में 23, चोरी के मामलों में 11, शराब सेवन के मामले में 5, शराब कारोबार के मामले में 5, हत्या के प्रयास के मामले में 4, आर्म्स एक्ट के मामले में 2, अभियुक्तअपहरण के मामले में 2, अन्य मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने 58 वाहनों से कुल 1,24,500 रुपये जुर्माना भी वसूला।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 501.17 लीटर शराब बरामद की, जिसमें 156 लीटर देशी एवं 401.17 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा एक पिस्टल, दो कारतूस (गोली), एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक टोटो, 5.2 किलोग्राम तांबे का तार, एक चांदी की बांसुरी तथा एक अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



















