Breaking News

विधानसभा चुनाव मतगणना: बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु एसएसपी के निर्देशन में मॉक ड्रिल का आयोजन

1 Min Read

Chhapra: विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के मद्देनज़र आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को पुलिस केंद्र, सारण (छपरा) में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष के निर्देशन एवं नेतृत्व में मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य मतगणना दिवस के दौरान विधि-व्यवस्था, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का परीक्षण करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न संभावित परिस्थितियों जैसे भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन, वीआईपी मूवमेंट, तथा आकस्मिक स्थिति में त्वरित बल की तैनाती, दंगाइयों से निपटने हेतु अश्रु गैस के सटीक इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन पुलिस बल की तैनाती रणनीतिक रूप से की गई है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस बल को अनुशासित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया गया ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सारण पुलिस मतगणना को लेकर पूरी तरह तैयार है, और जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें