अन्य जिलों से आने वाले ट्रक, जिनका गंतव्य सारण जिला न होकर अन्य जिला/राज्य है, राज्य उच्च पथों का प्रयोग नहीं करेंगे पूर्व से प्रभावी इस आदेश का सख्ती से अनुपालन को लेकर जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया निदेश छपरा: डीएम वैभव श्रीवास्तव ने राज्य उच्च पथों पर ट्रकों के परिचालन के प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया है। शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु डी ई ओ से हुई वार्ता: डॉ. राहुल राज पूर्व से प्रभावी इस आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर निम्नलिखित निदेश दिये गये हैं: 1- दिघवारा-भेल्दी, भेल्दी-अमनौर, मानपुर-गड़खा, दरियापुर परसा-मकेर एवं दरियापुर-परसा-सोन्हो मार्ग पर बालू लदे ट्रकों का परिचालन कदापि नहीं किया जाय। इस निमित अनुमण्डल पदाधिकारी सोनपुर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर, विजय ढाबा, पीरगंज चौक, हराजी मोड़ और अन्य उपयुक्त स्थानों पर आवश्यक प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। छपरा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधा की प्रगति की महाप्रबंधक ने की समीक्षा 2- खाली ट्रकों का परिचालन गड़खा-चिरान्द मार्ग द्वारा किया जा सकता है।3- वैसे ट्रक जिनका गंतव्य स्थान सारण जिला नहीं है तथा अन्य स्थानों से आ कर दूसरे राज्य में जा रहे हैं, वे टोल टैक्स बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उच्च पथ का प्रयोग नहीं कर राज्य उच्च पथों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे ट्रकों द्वारा राज्य उच्च पथों का उपयोग नहीं किया जाय। बिहार कैबिनेट: 29 प्रस्तावों को मंजूरी, हेली-टूरिज्म से लेकर खनन और प्रशासनिक सुधारों तक कई बड़े फैसले
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
अन्य जिलों से आने वाले ट्रक, जिनका गंतव्य सारण जिला न होकर अन्य जिला/राज्य है, राज्य उच्च पथों का प्रयोग नहीं करेंगे
विज्ञापन
पूर्व से प्रभावी इस आदेश का सख्ती से अनुपालन को लेकर जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया निदेश
विज्ञापन
छपरा: डीएम वैभव श्रीवास्तव ने राज्य उच्च पथों पर ट्रकों के परिचालन के प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया है।
पूर्व से प्रभावी इस आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर निम्नलिखित निदेश दिये गये हैं:
विज्ञापन
1- दिघवारा-भेल्दी, भेल्दी-अमनौर, मानपुर-गड़खा, दरियापुर परसा-मकेर एवं दरियापुर-परसा-सोन्हो मार्ग पर बालू लदे ट्रकों का परिचालन कदापि नहीं किया जाय। इस निमित अनुमण्डल पदाधिकारी सोनपुर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर, विजय ढाबा, पीरगंज चौक, हराजी मोड़ और अन्य उपयुक्त स्थानों पर आवश्यक प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
2- खाली ट्रकों का परिचालन गड़खा-चिरान्द मार्ग द्वारा किया जा सकता है।3- वैसे ट्रक जिनका गंतव्य स्थान सारण जिला नहीं है तथा अन्य स्थानों से आ कर दूसरे राज्य में जा रहे हैं, वे टोल टैक्स बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उच्च पथ का प्रयोग नहीं कर राज्य उच्च पथों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे ट्रकों द्वारा राज्य उच्च पथों का उपयोग नहीं किया जाय।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ