Chhapra: सारण जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने फाइलेरिया से बचाव हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्वयं दवा का सेवन कर किया। इस पहल का उद्देश्य आमजन में दवा सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निर्धारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य अभियानों की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं का सेवन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। औचक निरीक्षण में खुली पोल: पांच शिक्षक गायब, स्कूल में एक भी छात्र नहीं, वेतन पर रोक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगे और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। पूर्णिया का मखाना विश्वस्तरीय, एमएसपी पर चल रही चर्चा : दिलीप संघाणी इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि अधिकतम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। 22 हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली से मजबूत होगी आंगनबाड़ी व्यवस्था: डाॅ श्वेता गुप्ता
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने फाइलेरिया से बचाव हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्वयं दवा का सेवन कर किया। इस पहल का उद्देश्य आमजन में दवा सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निर्धारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य अभियानों की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं का सेवन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगे और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि अधिकतम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।