⚡
Breaking News

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

2 Min Read

Chhapra: डिजिटल दुनिया के खतरों से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रखने और उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से ‘साइबर स्मार्ट मंगलवार’ अभियान के तहत छपरा के लोकमान्य हाई स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छपरा के साइबर डीएसपी, फैसल चाँद ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए साइबर डीएसपी फैसल चाँद ने आज के डिजिटल युग में इंटरनेट के फायदों के साथ-साथ इससे जुड़े गंभीर खतरों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी, साइबर बुलिंग, फिशिंग लिंक और ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी के प्रति सचेत किया।

j alankar
विज्ञापन

उन्होंने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स देते हुए बताया कि अपना पासवर्ड, बैंक खाता विवरण या आधार नंबर किसी के साथ भी साझा न करें।अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें या जानकारियां सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने से बचें।

DOON
विज्ञापन

यदि कोई छात्र या उसका परिवार किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधन का कहना था कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से बच्चों में कम उम्र से ही डिजिटल साक्षरता और सुरक्षा की भावना विकसित होती है, जिससे वे भविष्य में साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बच सकते हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से साइबर डीएसपी फैसल चाँद और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस जागरूकता अभियान में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕