Breaking News

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हैं डॉ. राहुल राज, शिक्षक संघ पदाधिकारियों से की मुलाकात

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय एवं संघर्षरत हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह एवं मोतिहारी जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़े वर्षों से लंबित एवं गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

SHARDA
विज्ञापन

बैठक में सभी कोटि के शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को नियमित वेतन भुगतान, सातवें वेतनमान के अनुरूप सम्मानजनक वेतन व्यवस्था लागू करने, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पारदर्शी स्थानांतरण एवं पदस्थापन व्यवस्था सुनिश्चित करने, महिला एवं दिव्यांग शिक्षकों को विशेष प्राथमिकता देने तथा सेवा संबंधी एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान पर गंभीर विमर्श किया गया। साथ ही विद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन एवं बेहतर सेवा शर्तें उपलब्ध कराए बिना गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि आर्थिक दबाव और असुरक्षा की स्थिति में शिक्षक अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ योगदान नहीं दे सकते, इसलिए शिक्षा व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में शीर्ष स्थान पर होनी चाहिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला शिक्षिकाओं को उनके गृह पंचायत अथवा निकटवर्ती पंचायतों तथा पुरुष शिक्षकों को उनके निवास क्षेत्र के आसपास पदस्थापन की घोषणा की है, लेकिन सभी कोटि के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के स्थानांतरण के बिना इसका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं होगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक के दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि नई स्थानांतरण नीति के तहत जून माह के अंत तक बड़े पैमाने पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे हजारों शिक्षकों को राहत मिलने की संभावना है।

डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज और शिक्षा व्यवस्था के भविष्य का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों को सम्मान, सुरक्षा, स्थायित्व एवं बेहतर कार्य वातावरण दिलाने के लिए उनका प्रयास और संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर बीएसटीए के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामाप्रसाद राव ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं अधिकारों की प्राप्ति के लिए डॉ. राहुल राज के सतत प्रयासों से न केवल सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र बल्कि पूरे बिहार के शिक्षक समाज में आशा एवं विश्वास का नया संचार हो रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें