Breaking News

लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय में अधिष्ठाता की प्रतिमा होगी स्थापित, 28 जनवरी को अनावरण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शहर के लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में विद्यालय के संस्थापक एवं अधिष्ठाता रहे पं० लक्ष्मी नारायण मिश्र की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा का औपचारिक अनावरण आगामी 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार द्वारा किया जाएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार एवं दाता परिवार के बीच तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। प्रतिमा स्थापना को विद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी को संस्थापक के विचारों और योगदान से प्रेरणा मिल सकेगी।

SHARDA
विज्ञापन

दाता परिवार के सदस्य वरिष्ठ स्वयंसेवक शम्भु कमलाकर मिश्र ने बताया कि लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना वर्ष 1940 ईस्वी में की गई थी। तब से यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सतत योगदान देता आ रहा है और हजारों विद्यार्थियों के जीवन को दिशा प्रदान कर चुका है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पं० लक्ष्मी नारायण मिश्र का सपना था कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। उनकी स्मृति में प्रतिमा की स्थापना उसी संकल्प को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रतिमा अनावरण समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पूर्ववर्ती छात्रों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल एक श्रद्धांजलि समारोह होगा, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को भी रेखांकित करेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें