Chhapra/Gopalganj: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने गोपालगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के संदर्भ में शिक्षकों से समर्थन एवं सहयोग की अपील की। इस दौरान गोपालगंज जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। Saran | तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती डॉ. राहुल राज ने जिला शिक्षा कार्यालय, गोपालगंज पहुंचकर जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिले के सभी विद्यालयों में एक समान एचआरए लागू करने, शिक्षकों के लंबित प्रमोशन से संबंधित पत्र निर्गत करने, विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों की लंबित एरियर राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी नियुक्ति से संबंधित आवश्यक पत्र जारी करने के विषय पर भी चर्चा हुई। Horoscope आज का राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वे हर स्तर पर प्रयासरत रहेंगे। गोपालगंज भ्रमण के दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, गोपालगंज के पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नवनीत कुमार मिश्र, ब्रजकिशोर कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह, आफताब आलम सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी इस अवसर पर उनके साथ ब्रजकिशोर कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह, आफताब आलम, शंभू शर्मा, ओमप्रकाश यादव, अमित कुमार शर्मा, संघ के प्रमंडलीय नेता रजनीकांत प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार सिंह तथा पुनीत रंजन भी उपस्थित थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra/Gopalganj: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने गोपालगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के संदर्भ में शिक्षकों से समर्थन एवं सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान गोपालगंज जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
डॉ. राहुल राज ने जिला शिक्षा कार्यालय, गोपालगंज पहुंचकर जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिले के सभी विद्यालयों में एक समान एचआरए लागू करने, शिक्षकों के लंबित प्रमोशन से संबंधित पत्र निर्गत करने, विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों की लंबित एरियर राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी नियुक्ति से संबंधित आवश्यक पत्र जारी करने के विषय पर भी चर्चा हुई।
डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वे हर स्तर पर प्रयासरत रहेंगे। गोपालगंज भ्रमण के दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, गोपालगंज के पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नवनीत कुमार मिश्र, ब्रजकिशोर कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह, आफताब आलम सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे।
इस अवसर पर उनके साथ ब्रजकिशोर कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह, आफताब आलम, शंभू शर्मा, ओमप्रकाश यादव, अमित कुमार शर्मा, संघ के प्रमंडलीय नेता रजनीकांत प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार सिंह तथा पुनीत रंजन भी उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ