Breaking News

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा का शेड्यूल 7-10 दिनों में जारी होगा: एनटीए डीजी

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा कि रद्द की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 परीक्षा की पुनर्परीक्षा का पूरा शेड्यूल अगले सात से 10 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एजेंसी अकादमिक कैलेंडर और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए जल्द से जल्द परीक्षा कराने की तैयारी कर रही है।

SHARDA
विज्ञापन

अभिषेक सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम अपनी टीम के साथ परीक्षा की नई तारीख पर चर्चा कर रहे हैं। अगले सात से 10 दिनों में पूरा शेड्यूल बता देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि मेडिकल एडमिशन के अकादमिक कैलेंडर पर असर न पड़े।”

उन्होंने कहा कि नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला कथित पेपर लीक और प्रश्नपत्र से मेल खाते कुछ सवालों की जानकारी मिलने के बाद लिया गया। सिंह के अनुसार, सात मई की रात एक व्हिसलब्लोअर के जरिए व्हाट्सऐप पर प्रसारित एक पीडीएफ की जानकारी मिली, जिसमें कुछ सवाल परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खा रहे थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि पूरा पेपर लीक हुआ था, लेकिन अगर एक भी प्रश्न हमारे मूल प्रश्नपत्र से मेल खाता है तो हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ और ‘जीरो एरर’ नीति का उल्लंघन होता है। इसी आधार पर हमने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।”

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है और एजेंसी ने निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जांच में यह सामने आएगा कि कथित गड़बड़ी कहां से शुरू हुई, कितने लोग और कितने राज्य इसमें शामिल थे।

उन्होंने कहा, “चाहे कोई अंदर का हो या बाहर का, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हमने सीबीआई से कहा है कि दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।”

एनटीए महानिदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि पुनर्परीक्षा के लिए छात्रों को दोबारा पंजीकरण नहीं करना होगा। मौजूदा आवेदन, परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों का डेटा मान्य रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों से पुनर्परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले ली गई परीक्षा फीस भी वापस की जाएगी।

सिंह ने कहा कि एजेंसी 22 लाख से अधिक छात्रों और उनके परिवारों की चिंता को समझती है तथा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें