Breaking News

झामुमो ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर किया प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला की ओर से गुरुवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) और सीबीएसई मार्किंग में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर झामुमो ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस की हुई लाठीचार्ज और बर्बर व्यवहार बेहद निंदनीय है।

SHAILFORD
विज्ञापन

झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि देशभर के छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट 2026 परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं, सीबीएसई मूल्यांकन की गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

RC Jewellers
विज्ञापन

झामुमो ने मांग की कि नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, समनूर मंसूरी, महानगर संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा एवं महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण तिर्की, अफरोज अंसारी, फरीद खान, अरुण वर्मा, विक्रम सिंह, आशुतोष वर्मा, आरिज खान, बीरू साहू, जीत गुप्ता, मनिंदर सिंह, कुलदीपक कुमार, अंकिता वर्मा, विजय महतो, मो साजिद एवं छात्र मोर्चा से अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, गुलफ़्सा शामी, अतिकूर रहमान, मनीष राणा, प्रेम प्रतीक, कासिफ रजा, परवेज, रॉकी साह, मो हमज़ा, नवीन तिर्की, चामू बेक, रौशन एमानुएल तिग्गा, सुरेश महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, छात्र मोर्चा के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें