Breaking News

संचार साथी ऐप पर जनता को भ्रमित कर रहा विपक्षः सिंधिया

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (हि.स.)। केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को ‘संचार साथी ऐप’ को लेकर विपक्ष के सवालों पर कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सिंधिया ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सदन में इस ऐप की उपयोगिता और इससे उपभोक्ताओं को मिली सुरक्षा का विस्तृत ब्योरा पेश किया है। संचार साथी ऐप कोई जासूसी या कॉल मॉनिटरिंग टूल नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी के सिद्धांत पर आधारित एक सुरक्षा उपाय है। मंत्री ने कहा, “हमारी ज़िम्मेदारी है उपभोक्ताओं की मदद करने की। उपभोक्ताओं की सुरक्षा देखने की। संचार साथी एक ऐप है और एक पोर्टल है, जिसके आधार पर हर एक उपभोक्ता अपनी सुरक्षा अपने हाथों से कर पाता है। यह जनभागीदारी का एक कदम है।”

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पहल का लोगों को स्वागत करना चाहिए, न कि विरोध। इस ऐप का इस्तेमाल वैकल्पिक है। अगर आप चाहते हो, तो इसको सक्रिय करो। अगर आप नहीं चाहते, तो इसे सक्रिय न करो।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सिंधिया ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को धोखाधड़ी से बचाया गया है। जनभागीदारी के आधार पर अब तक लगभग 1.75 करोड़ फ्रॉड्यूलेन्ट मोबाइल कनेक्शन निष्क्रिय किए गए हैं। करीब 20 लाख चोरी हुए फ़ोन को ट्रेस किया गया है। 7.5 लाख चोरी हुए फ़ोन सफलतापूर्वक उपभोक्ताओं को वापस सौंपे गए हैं। उपभोक्ताओं की रिपोर्टिंग और पहचान के आधार पर 21 लाख फ़ोन निष्क्रिय किए गए हैं। वर्ष 2024 में देश के अंदर 22,800 करोड़ रुपये तक की धोखाधड़ी हुई है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

मंत्री ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं होता तो वे ऐसे भ्रम फैलाते हैं। सरकार की ज़िम्मेदारी इन सभी भ्रमों को दूर करना है। उन्होंने जनता के सामने सारे तथ्य रख दिए हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग से होने वाले साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल और मोबाइल चोरी को रोकना है। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपने नाम पर जारी हुए सभी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी देखने, संदिग्ध कनेक्शन बंद करवाने, चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने और आईएमईआई नंबर की प्रामाणिकता जांचने की सुविधा है।

दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इस ऐप को जासूसी करार देते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार साइबर सुरक्षा के बहाने नागरिकों के फोन में झाकने की कोशिश कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें