Breaking News

छपरा में विकसित भारत-जी रामजी अधिनियम पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन शुरू

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: ग्रामीण विकास विभाग बिहार के निर्देशानुसार सारण जिला प्रशासन द्वारा विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय पंच सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। 06 एवं 07 अगस्त तक आयोजित इस सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकार वैभव श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

संबोधन के दौरान जिलधिकारी ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से सभी ग्रामीण विकास योजनाओं को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

VIPS
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन जिले के सभी मुखिया, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, लेखापाल और पंचायत रोजगार सेवकों ने भाग लिया।

DOON
विज्ञापन

सम्मेलन के दूसरे दिन 07 अगस्त को पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल होंगे। सम्मेलन में तकनीकी सत्रों के जरिए अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, वेज एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम और विकसित ग्राम पंचायत योजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस दौरान जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए और उनकी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं निदेशक डीआरडीए सुमिता कुमारी समेत कई अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें