Chhapra/Patna: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकरबाग में आयोजित हुआ था। जिसमें सारण जिले की टीम ने बक्सर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।
फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में सारण जिले की टीम के तरफ आदित्य कुमार की अगुवाई में रेडर ने तथा शुभम की अगुवाई में बचाव ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सारण ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
पुरस्कार वितरण के दौरान सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कबड्डी महासंघ के कोषाध्यक्ष रमाकांत सोलंकी, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह, दोहा एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता राजीव सिंह, आनंद शंकर तिवारी, जय शंकर चौधरी, राणा रंजीत सिंह पंकज सिंह, शशि राय उपस्थिति रहे।
सारण जिले की टीम को विजेता बनने पर सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सभापति बैठा, डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ देव कुमार सिंह संघ के सचिव पंकज कश्यप कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र राकेश सिंह, सुशील सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक सिंह, रोहित सिंह, शिव शंकर सहित विभिन्न खेल संघों के खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।
सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने बताया कि पिछले वर्ष टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था तभी से सारण जिले के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ के द्वारा अगली प्रतियोगिता में विजेता बनने हेतु प्रयास शुरू कर दिया गया था। इसी का परिणाम है कि गत वर्ष की विजेता बक्सर को हराकर सारण जिले की टीम ने स्टेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।



















