Breaking News

सीवान में नई चीनी मिल की कवायद तेज, डीएम बोले- सरकार की प्राथमिकता है स्थापना

1 Min Read

Siwan: जिलाधिकारी सह क्षेत्रीय विकास परिषद, मैरवा के अध्यक्ष विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में गन्ना खेती के विस्तार और नई चीनी मिल की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नई चीनी मिल की स्थापना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए जिले में चीनी मिल की स्थापना हेतु उपयुक्त स्थल का चयन कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मिल की स्थापना से किसानों को गन्ने की बेहतर बाजार व्यवस्था मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

DOON
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला ईख पदाधिकारी-सह-सचिव तथा सहायक निदेशक, ईख विकास को निर्देश दिया कि जिले में गन्ना के रकबे का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

साथ ही कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक गन्ना किसानों को फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में प्रतापपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक, जिला अभियंता तथा किसान प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और गन्ना विकास एवं चीनी मिल स्थापना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें