Breaking News

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार

1 Min Read

पटना, 02 दिसंबर (हि.स.)। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक डॉ. प्रेम कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार के निर्विरोध चुनाव का स्वागत किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रेम कुमार ने कहा कि वह सभी सदस्यों के लिए समान और निष्पक्ष रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विधानसभा में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुली और पारदर्शी चर्चा होगी और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखना है।” राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रेम कुमार को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बिहार विधानसभा के लिए एक सकारात्मक संकेत है और इससे राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और भी मजबूत होगी। प्रेम कुमार ने अपने पहले भाषण में यह भी कहा कि वह सभी विधायकों के सुझावों और विचारों को सम्मान देंगे और किसी भी प्रकार के पक्षपात से दूर रहेंगे।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें