Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर तेज, नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा

2 Min Read

पटना, 16 नवंबर (हि.स.)। बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एनडीए की जीत के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों में तेज़ी आ गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए विभिन्न सहयोगी दलों के नेता लगातार पहुंच रहे हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक मंच (आरएलएम) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच ने 2025 विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

DOON
विज्ञापन

इन परिणामों के साथ कुशवाहा ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर अपनी प्रासंगिकता साबित की है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात एनडीए गठबंधन में एकजुटता का संदेश देने के साथ-साथ बिहार में आगामी सरकार की प्राथमिकताओं को तय करने की दिशा में एक कदम है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले चुनावों में उपेंद्र कुशवाहा का प्रदर्शन कमजोर रहा था, लेकिन 2025 में उनकी वापसी उल्लेखनीय रही है।

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी के बीच यह मुलाकात खास महत्व रखती है। आने वाले दिनों में एनडीए की रणनीति और साझा कार्यक्रम को लेकर और भी बैठकें होने की उम्मीद है, जो राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें