मुजफ्फरपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। उत्तर बिहार की आर्थिक राजधानी मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने रनवे के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 43 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। लंबे समय से नियमित हवाई सेवा की प्रतीक्षा कर रहे जिलेवासियों के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जारी टेंडर के तहत रनवे को मजबूत बनाने, आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने और आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होते ही एयरपोर्ट को परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा दूर हो जाएगी। लंबे समय से उपेक्षित पड़ी पताही हवाई पट्टी को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ सुनिश्चित हो सके। आज का पंचांग | आषाढ़ कृष्णपक्ष चतुर्थी टेंडर जारी होने की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मुजफ्फरपुर को ‘लीची की राजधानी’ के रूप में भी जाना जाता है। एयरपोर्ट के चालू होने से लीची के निर्यात को नई गति मिलने के साथ-साथ कपड़ा और अन्य स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधी पहुंच मिल सकेगी। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण एयरपोर्ट के शुरू होने से सीतामढ़ी और शिवहर जैसे आसपास के जिलों के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब हवाई यात्रा के लिए पटना या दरभंगा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस स्थानीय लोगों का मानना है कि हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, निवेश के नए अवसर पैदा होंगे और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से पताही एयरपोर्ट का विकास मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।-
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुजफ्फरपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। उत्तर बिहार की आर्थिक राजधानी मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने रनवे के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 43 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। लंबे समय से नियमित हवाई सेवा की प्रतीक्षा कर रहे जिलेवासियों के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन
जारी टेंडर के तहत रनवे को मजबूत बनाने, आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने और आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होते ही एयरपोर्ट को परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा दूर हो जाएगी। लंबे समय से उपेक्षित पड़ी पताही हवाई पट्टी को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ सुनिश्चित हो सके।
टेंडर जारी होने की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मुजफ्फरपुर को ‘लीची की राजधानी’ के रूप में भी जाना जाता है। एयरपोर्ट के चालू होने से लीची के निर्यात को नई गति मिलने के साथ-साथ कपड़ा और अन्य स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधी पहुंच मिल सकेगी।
एयरपोर्ट के शुरू होने से सीतामढ़ी और शिवहर जैसे आसपास के जिलों के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब हवाई यात्रा के लिए पटना या दरभंगा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, निवेश के नए अवसर पैदा होंगे और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से पताही एयरपोर्ट का विकास मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।-
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।