Breaking News

हर पंचायत में बनेगा आधुनिक मुक्तिधाम,पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

गोपालगंज: आचार संहिता हटने के बाद जिले में विकास कार्यों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हर पंचायत में आधुनिक मुक्तिधाम (श्मशान घाट) बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर मुक्तिधाम निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर सर्वे कराने का निर्देश दिया है। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में अब अंतिम संस्कार की सुविधा बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल जिले के अधिकांश पंचायतों में अंतिम संस्कार परंपरागत तरीके से खुले स्थलों पर किया जाता है, जिससे न केवल धुआं और राख से वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि नदी-तालाब के किनारे शवदाह होने पर जल प्रदूषण की भी गंभीर समस्या उत्पन्न होती है।

RC Jewellers
विज्ञापन

इसी को देखते हुए पंचायती राज विभाग ने आधुनिक मुक्तिधाम निर्माण की योजना को प्राथमिकता पर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार 15वें वित्त आयोग के तहत मुक्तिधाम के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है। प्रत्येक पंचायत में दो संस्कार शेड, एक बाउंड्री वॉल, सोलर लाइट, शौचालय और एक हैंडपंप के साथ पूर्ण रूप से विकसित मुक्तिधाम बनाया जाएगा। विभाग द्वारा जारी लागत विवरण के अनुसार एक संस्कार शेड पर 7,48,200 रुपये, बाउंड्री वॉल पर 3 लाख रुपए से अधिक, शौचालय निर्माण पर 78 हजार रुपये से अधिक, जबकि हैंडपंप पर लगभग 58 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।

कुल मिलाकर एक मुक्तिधाम पर 11 लाख 98 हजार रुपए की स्वीकृत राशि निर्धारित की गई है। विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था से न केवल अंतिम संस्कार प्रक्रिया सम्मानजनक और व्यवस्थित होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनों-दिन लकड़ी की कमी और बढ़ती लागत को देखते हुए सरकार विद्युत शवदाह गृहों के निर्माण पर भी जोर दे रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कई पंचायतों में आधुनिक मुक्तिधाम के साथ विद्युत शवदाह गृह की भी स्थापना की जाएगी, ताकि बुजुर्ग, महिलाओं और दूरदराज से आने वाले लोगों को सुविधा मिले। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आधुनिक मुक्तिधाम में बैठने के लिए पक्की मेज, स्नानागार, पेयजल और साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था भी होगी। साथ ही चारों ओर हरियाली बढ़ाने और वातावरण को शांत रखने के लिए पौधारोपण कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं के साथ मुक्तिधाम बनने से प्रदूषण में काफी कमी आएगी और गांवों में स्वच्छता व सार्वजनिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें