Breaking News

मुख्यमंत्री ने 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 1,423.94 करोड़ रूपये की राशि का किया हस्तांतरण

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 10 जुलाई (हि.स.)। ‘ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1,423.94 करोड़ रूपये की राशि का हस्तांतरण किया। इसके तहत तीनों राज्य पेंशन योजना में माह जून 2026 तथा तीनों एनएसएपी पेंशन योजना में माह मई एवं जून, 2026 की राशि सम्मिलित है।

SHAILFORD
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी जुड़े हुये थे।

RC Jewellers
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के सभी पात्र पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पहुंच जाए।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1,423.94 करोड़ रूपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई है। इस अवसर पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बधाई देता हूँ। यह सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीक आधारित जनकल्याणकारी व्यवस्था का प्रमाण है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं समाज के वंचित वर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम तथा पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के अवसर पर लोगों से संवाद कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी के पात्र लाभार्थी छूटे नहीं, इसके लिये अभियान चलायें। जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं है उनका आधार जल्द लिंक करायें। उन्होंने कहा कि पेंशन वितरण समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त करना है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये किये जाने से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें