Breaking News

पटना में राजग विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर तीन बजे

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 19 नवंबर (हि.स.)। बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर तीन बजे विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को राजग विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके साथ ही सरकार गठन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से आगे बढ़ जाएगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

गुरुवार को गांधी मैदान में भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री समेत कई नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

SHARDA
विज्ञापन

राजग की बैठक से पहले सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में होगी। इसमें 89 नवनिर्वाचित विधायकों को बुलाया गया है। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए उप मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक होंगे। दोनों नेता मंगलवार रात ही पटना पहुंच चुके हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम गांधी मैदान पहुंचकर शपथग्रहण समारोह की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। राज्य में नई सरकार गठन से पहले 17वीं बिहार विधानसभा को बुधवार को आधिकारिक रूप से भंग किया जाएगा। सोमवार को राज्य कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पत्र सौंपकर अनुशंसा की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सभी दलों की बैठकों और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शपथग्रहण से ठीक पहले सरकार में शामिल होने वाले विधायकों की अंतिम सूची तय की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार राजग में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर नए संतुलन के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें