Breaking News

मढ़ौरा कांड के दोषी को 10 साल का जेल और 25 हजार रुपए का अर्थदंड

1 Min Read

सारण, 13 अगस्त (हि.स.)। छपरा व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बारह अंजनी कुमार गोंड की अदालत ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

अदालत ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों व समर्पित चार्जशीट के आधार पर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा खुर्द निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र विवेक कुमार उर्फ विवेक सिंह उर्फ चुन्नू बाबा को धारा 307 भा० द० वि० के अंतर्गत दोषी करार देते हुए दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना राशि जमा न करने पर अभियुक्त को 06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

DOON
विज्ञापन

यह मामला मढ़ौरा थाना कांड संख्या 369/2021 से संबंधित है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील लालेश्वर बैठा ने सरकार का प्रभावी पक्ष रखा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें