⚡
Breaking News

छपरा के प्रेम कुमार बने बिहार राज्य अंडर-19 शतरंज चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

3 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: मुजफ्फरपुर में 1 से 5 अक्टूबर तक आयोजित बिहार राज्य अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप का खिताब छपरा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रेम कुमार ने अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में बिहार के लगभग सभी जिलों से चयनित करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

नौ चक्रों की स्विस लीग प्रणाली में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रेम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.5 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम का चयन करना था। इस जीत के साथ प्रेम कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है।

DOON
विज्ञापन

प्रेम कुमार इससे पूर्व भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वह छपरा जिला सीनियर शतरंज चैंपियनशिप के विजेता, अंडर-19 के विजेता तथा अंडर-17 के उपविजेता रह चुके हैं। स्थानीय स्तर पर आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने खिताब अपने नाम किए हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए प्रेम कुमार को बिहार के उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में माना जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

छपरा जिला शतरंज संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने प्रेम कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में छपरा में नियमित शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिले हैं। जिले के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल की है और बिहार स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आने वाले समय में छपरा जिला शतरंज संघ और अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जिले को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छपरा के लिए यह गौरव की बात है कि जम्मू में चल रही 36वीं राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप में छपरा जिला शतरंज संघ के सचिव एवं इंटरनेशनल आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह डिप्टी चीफ आर्बिटर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि छपरा के सीनियर नेशनल आर्बिटर सागर कुमार निर्णायक की भूमिका में हैं। राष्ट्रीय स्तर की एक ही प्रतियोगिता में छपरा से दो शतरंज अधिकारियों/प्रतिभागियों की मौजूदगी जिले में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

छपरा जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रेम कुमार को शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕