Breaking News

Womens Asia Cup | भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

2 Min Read

दुबई, 13 सितंबर (हि.स.)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट का अपना आठवां खिताब हासिल किया और पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत की पारी की सबसे बड़ी खासियत सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच हुई शानदार साझेदारी रही। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी।

मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 39 गेंदों पर 68 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और पावरप्ले में भारत को बिना नुकसान के तेज शुरुआत दिलाई। शुरुआती साझेदारी ने भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। इन दोनों के अलावा, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 और ऋचा घोष ने 17 रन का योगदान दिया।

DOON
विज्ञापन

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और लक्ष्य से 72 रन दूर रह गई।श्रीलंका के लिए कप्ताम चमारी आटापट्टू ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। जबकि नीलाक्षीका सिल्वा ने 22 और विष्मी गुनारत्ने ने 20 रन का संघर्ष दिया। भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भारत ने 2004 में आयोजित महिला एशिया कप के पहले संस्करण में भी खिताब जीता था। अब आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा और मजबूत कर दिया है। पिछले संस्करण में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें