न्यू चंडीगढ़ (पंजाब), 06 जून (हि.स.)। एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत शुरुआत करते हुए पहले सत्र की समाप्ति तक 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए। केएल राहुल और साई सुदर्शन नाबाद लौटे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने की। दोनों बल्लेबाज़ों ने संभलकर खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। यशस्वी ने पहले ही ओवर में जियाउर रहमान शरीफी की गेंद पर चौका लगाकर भारत के इरादे साफ कर दिए। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी हालांकि अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों ने अनुशासित गेंदबाज़ी करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत को पहला झटका 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब मोहम्मद सलीम साफी ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। जायसवाल 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल इसके बाद साई सुदर्शन ने केएल राहुल का साथ निभाया और दोनों बल्लेबाज़ों ने दूसरे विकेट के लिए 78 गेंदों में 55 रन की साझेदारी कर भारत को लंच तक सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया। पहले सत्र की समाप्ति तक केएल राहुल 37 रन और साई सुदर्शन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति इस मुकाबले में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को मौका दिया, जो पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों के बाद तीसरा अवसर है जब भारतीय टीम इतने अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों के साथ उतरी है। संक्षिप्त स्कोर: भारत — 25 ओवर में 96/1 केएल राहुल 37* , साई सुदर्शन 32* मोहम्मद सलीम साफी 1/27
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
न्यू चंडीगढ़ (पंजाब), 06 जून (हि.स.)। एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत शुरुआत करते हुए पहले सत्र की समाप्ति तक 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए। केएल राहुल और साई सुदर्शन नाबाद लौटे।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने की। दोनों बल्लेबाज़ों ने संभलकर खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। यशस्वी ने पहले ही ओवर में जियाउर रहमान शरीफी की गेंद पर चौका लगाकर भारत के इरादे साफ कर दिए।
हालांकि अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों ने अनुशासित गेंदबाज़ी करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत को पहला झटका 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब मोहम्मद सलीम साफी ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। जायसवाल 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद साई सुदर्शन ने केएल राहुल का साथ निभाया और दोनों बल्लेबाज़ों ने दूसरे विकेट के लिए 78 गेंदों में 55 रन की साझेदारी कर भारत को लंच तक सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया। पहले सत्र की समाप्ति तक केएल राहुल 37 रन और साई सुदर्शन 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस मुकाबले में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को मौका दिया, जो पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों के बाद तीसरा अवसर है जब भारतीय टीम इतने अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों के साथ उतरी है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ