Breaking News

गोण्डा कचहरी से गोल्डनगंज बिछेगी तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: गोण्डा कचहरी से गोल्डनगंज तक प्रस्तावित तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन परियोजना को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, सारण की अध्यक्षता में समाहर्ता कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनएचएआई, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग, लघु सिंचाई विभाग, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक के दौरान रेलवे अधिकारियों ने परियोजना के प्रस्तावित एलाइनमेंट एवं प्रारंभिक खाके की विस्तृत जानकारी साझा की। यह महत्वाकांक्षी अंतर्प्रांतीय रेल परियोजना उत्तर प्रदेश और बिहार के कुल सात जिलों को जोड़ने वाली है। परियोजना की कुल लंबाई 378.742 किलोमीटर निर्धारित की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के पांच तथा बिहार के दो जिले सीवान और सारण शामिल हैं। सारण जिले में इस रेलखंड की लंबाई लगभग 49 किलोमीटर होगी।

SHARDA
विज्ञापन

परियोजना के तहत रेल लाइन के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण संरचनाओं का निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान डिजाइन के अनुसार 16 रोड अंडर ब्रिज (RUB), 14 बड़े पुल, 93 छोटे पुल तथा एक रेल ओवर रेल संरचना का निर्माण किया जाएगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी ने परियोजना की गंभीरता और भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित तकनीकी विभागों को रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से पूरे एलाइनमेंट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रस्तावित आरओबी और आरयूबी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि चैनवा से गोल्डनगंज तक मौजूदा रेलवे लाइन के विस्तार के लिए नए सिरे से भू-अर्जन की आवश्यकता होगी। वहीं, घनी आबादी एवं तकनीकी चुनौतियों से बचने के उद्देश्य से कोपा से गोल्डनगंज तक नई बाईपास लाइन बनाने के प्रस्ताव पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन, विद्युत एवं लघु सिंचाई विभाग को रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वे कर प्रस्तावित एलाइनमेंट में आने वाली विभागीय संरचनाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित रेल परियोजना के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों, ग्रामीण सड़कों, बिजली आपूर्ति तथा सिंचाई व्यवस्था पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

सभी विभागों को त्वरित गति से अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि परियोजना से संबंधित आगामी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें