सारण, 12 जून (हि.स.)। भेल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय बक्स पलमवा पुल के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ बालू लदे एक 18 चक्का ट्रक ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक साइकिल सवार को लगभग 40 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रज्जूपुर निवासी स्वर्गीय रामदयाल सिंह के छोटे पुत्र शैलेन्द्र सिंह के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक शैलेन्द्र सिंह गरखा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सराय बक्स पलमवा पुल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उग्र लोग जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। स्थिति को बिगड़ता देख अमनौर अंचलाधिकारी, भेल्दी थानाध्यक्ष और स्थानीय मुखिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अंचलाधिकारी द्वारा उचित सरकारी मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब 2 घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 12 जून (हि.स.)। भेल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय बक्स पलमवा पुल के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ बालू लदे एक 18 चक्का ट्रक ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक साइकिल सवार को लगभग 40 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रज्जूपुर निवासी स्वर्गीय रामदयाल सिंह के छोटे पुत्र शैलेन्द्र सिंह के रूप में की गई है।
1 / 2
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक शैलेन्द्र सिंह गरखा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सराय बक्स पलमवा पुल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उग्र लोग जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
स्थिति को बिगड़ता देख अमनौर अंचलाधिकारी, भेल्दी थानाध्यक्ष और स्थानीय मुखिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अंचलाधिकारी द्वारा उचित सरकारी मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब 2 घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।