Breaking News

सारण पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी शिकारी राय घायल

2 Min Read

Chhapra: सारण पुलिस और कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय के बीच सोमवार सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शिकारी राय घायल हो गया है। उसे पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मुठभेड़ में एसआई शशि कुमार भी जख्मी हुए हैं। उनके बाएं कंधे पर चोट लगी है, जो खतरे से बाहर हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अपराधी शिकारी राय पर पूर्व से कई आपराधिक कांड दर्ज

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय पर पूर्व में कई आपराधिक कांड दर्ज हैं। रविवार को पुलिस लाइन के पास एक आपराधिक घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। उस कांड के अनुसंधान में सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर शिकारी राय की संलिप्तता का पता चला। शिकारी राय की तलाश शुरू की गई, जिसके बाद उसका लोकेशन अख्तियारपुर नहर के पास मिला।

एसएसपी ने बताया कि उससे कड़ी पूछताछ में हथियार बिसनपुर बगीचा में होने की बात कही गई। हथियार निकालते ही उसने फायरिंग कर दी। इस क्रम में पुलिस ने आत्मरक्षा में जबाबी फायरिंग की, जिसमें गोली उसके बाएं पैर में लगी है। साथ ही पुलिस के एक एसआई शशि कुमार को भी चोट लगी।

DOON
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि अपराधी के पास से दो पिस्टल, 8 जिंदा गोली, 3 मैगजीन और दो खोखा बरामद किया गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिल गई है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को पुलिस लाइन के पास एक व्यक्ति की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। बताया जा रहा है की मृतक आजाद सिंह का भी आपराधिक इतिहास था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें