Breaking News

लूट की घटना का उद्भेदन, लूटे गये आभूषण जब्त, एक आरोपित गिरफ्तार

2 Min Read

Chhapra: एकमा थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को हुए लूट कांड का सारण पुलिस ने उद्भेदन किया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस को लूट के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि सुबह लगभग 10:00 बजे एकमा परसा रोड में कुछ अपराधकर्मियों द्वारा मुझे रुकने का इशारा किया गया तथा रुकने पर उनलोगो द्वारा कमर के पास चाकू तथा हथियार के बल पर जोर जबरदस्ती कर मेरे पॉकेट से सोने एवं चांदी का आभूषण तथा मोटरसाईकिल छिनकर रामपुर की तरफ भाग गया।

लिखित आवेदन के आधार पर एकमा थाना कांड संख्या-309/26, दिनांक-10.08.26, धारा-309 (4) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।

DOON
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी के क्रम में लूटी गई चांदी का आभूषण जब्त कर मामले में सी संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस को अनुसंधान के क्रम में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि गिरफ्तार अभियुक्त एवं उसके सहयोगियों द्वारा पूर्व में दिनांक 06. 07.2026 को एकमा-परसा रोड पर ही एक अन्य व्यक्ति को चाकू एवं हथियार का भय दिखाकर उसके सोने तथा चाँदी के आभूषण की लूट की गई थी।

पुलिस ने बताया कि कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार सिंह, पिता-दिलीप सिंह, साकिन-बरेजा, थाना-दाउदपुर, जिला-सारण है।

पुलिस ने चांदी का पायल-03 जोड़ा 2. चांदी का बिछिया-04 जोड़ा 3. चांदी का राखी-02 जोड़ा एवं 4. चांदी का मेंहदी इाल्ला-02 पीस बरामद किया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें