Chhapra: छपरा व्यवहार न्यायालय ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के एक गंभीर मामले में पांच अभियुक्तों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 17 संदीप पटेल की अदालत ने दोष सिद्ध होने के बाद तीन अभियुक्तों को दस- दस वर्ष और दो अन्य को पांच- पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के आरोप अभियुक्तों पर घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के आरोप थे। पुलिस ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए अनुसंधान किया और न्यायालय में समय पर साक्ष्य प्रस्तुत किए। ‘पेपर लीक बिल’ पर चर्चा न होने देना दुर्भाग्यपूर्ण: रिजिजू न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त गिरजा उर्फ रोहित को 307 आई पी सी और आर्म्स एक्ट में दस वर्ष सश्रम कारावास तथा चालीस हजार जुर्माना, आदर्श सिंह को 307 आई पी सी और आर्म्स एक्ट में दस वर्ष सश्रम कारावास तथा चालीस हजार जुर्माना, दिपु सिंह को 307 आई पी सी और आर्म्स एक्ट में दस वर्ष सश्रम कारावास तथा बीस हजार जुर्माना, ब्रज किशोर सिंह को 307 आई पी सी में पांच वर्ष सश्रम कारावास तथा दस हजार जुर्माना, और संदीप सिंह को 307 आई पी सी में पांच वर्ष सश्रम कारावास तथा दस हजार जुर्माना सजा का निर्धारण किया जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर सभी अभियुक्तों को तीन- तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। Chhapra | प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में अब तक 4 प्राथमिकी दर्ज, 56 गिरफ्तार, 186 नामजद व 2500 अज्ञात आरोपित: सारण पुलिस इस मामले में सरकारी वकील के रूप में अपर लोक अभियोजक योगेश कुमार गुप्ता ने तर्क प्रस्तुत की स्पीडी ट्रायल के दौरान कुल दस गवाहों का परीक्षण कराया गया, जिनमें डॉक्टर और अनुसंधानकर्ता के बयान महत्वपूर्ण रहे। इस मामले में बेहतर पुलिसिंग और अभियोजन के समन्वय से पीड़ितों को न्याय मिला।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा व्यवहार न्यायालय ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के एक गंभीर मामले में पांच अभियुक्तों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 17 संदीप पटेल की अदालत ने दोष सिद्ध होने के बाद तीन अभियुक्तों को दस- दस वर्ष और दो अन्य को पांच- पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के आरोप
अभियुक्तों पर घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के आरोप थे। पुलिस ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए अनुसंधान किया और न्यायालय में समय पर साक्ष्य प्रस्तुत किए।
न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त गिरजा उर्फ रोहित को 307 आई पी सी और आर्म्स एक्ट में दस वर्ष सश्रम कारावास तथा चालीस हजार जुर्माना, आदर्श सिंह को 307 आई पी सी और आर्म्स एक्ट में दस वर्ष सश्रम कारावास तथा चालीस हजार जुर्माना, दिपु सिंह को 307 आई पी सी और आर्म्स एक्ट में दस वर्ष सश्रम कारावास तथा बीस हजार जुर्माना, ब्रज किशोर सिंह को 307 आई पी सी में पांच वर्ष सश्रम कारावास तथा दस हजार जुर्माना, और संदीप सिंह को 307 आई पी सी में पांच वर्ष सश्रम कारावास तथा दस हजार जुर्माना सजा का निर्धारण किया जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर सभी अभियुक्तों को तीन- तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
इस मामले में सरकारी वकील के रूप में अपर लोक अभियोजक योगेश कुमार गुप्ता ने तर्क प्रस्तुत की स्पीडी ट्रायल के दौरान कुल दस गवाहों का परीक्षण कराया गया, जिनमें डॉक्टर और अनुसंधानकर्ता के बयान महत्वपूर्ण रहे। इस मामले में बेहतर पुलिसिंग और अभियोजन के समन्वय से पीड़ितों को न्याय मिला।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।