⚡
Breaking News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने दाखिल किया नामांकन

5 Min Read

Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी ई० आनंद पुष्कर ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पूर्व छपरा के हेमनगर स्थित विवाह भवन में नामांकन सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’ ने की।

SHAILFORD
विज्ञापन

नामांकन सभा में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लेकर प्रत्याशी आनंद पुष्कर के प्रति समर्थन और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षकों के हित में लगातार काम किया है और उनकी विभिन्न मांगों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी शिक्षकों के हित में जो उचित होगा, वह कार्य करती रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से ई० आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान कर उन्हें विधान परिषद में भेजने की अपील की, ताकि वे सदन में शिक्षकों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रख सकें।

DOON
विज्ञापन

शिक्षक हित में सरकार के कार्यों को बताया

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए शिक्षकों के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हित में आगे भी कार्य जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से ई० आनंद पुष्कर को व्यापक समर्थन देकर विधान परिषद में भेजने की अपील की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मंत्री श्रवण कुमार ने ई० आनंद पुष्कर को एनडीए का अधिकृत प्रत्याशी बताते हुए उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों के साथ-साथ वर्तमान सरकार की ओर से शिक्षकों के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सभा में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी एकजुट होकर ई० आनंद पुष्कर को समर्थन देने तथा उन्हें विधान परिषद भेजने की अपील की।

पिता के कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा

अपने संबोधन में प्रत्याशी ई० आनंद पुष्कर ने अपने पिता एवं पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय केदारनाथ पाण्डेय द्वारा शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके हितों की आवाज उठाने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें विधान परिषद में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है तो वे शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाने और उनके हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

सभा में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समर्थकों में प्रत्याशी के प्रति उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अमोद कुमार ने किया।

सभा में मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री नीतीश मिश्रा, मंत्री सुनील कुमार, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद विजयलक्ष्मी देवी, नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह, चुनाव प्रभारी सह विधायक रणधीर कुमार सिंह, विधायक केदारनाथ सिंह, विधान पार्षद प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक विनय कुमार सिंह, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज, विधायक रामसेवक सिंह, विधायक छोटी कुमारी, विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, विधायक ललन राम, विधायक हेम नारायण साह, विधायक इंद्रदेव पटेल, विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा, विधायक देवेश कांत सिंह, विधायक ब्यास सिंह, विधायक मनजीत सिंह, विधायक समृद्ध वर्मा, पूर्व विधायक छोटेलाल राय, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा सहित एनडीए के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष रंजीत सिंह, सीवान जिला भाजपा अध्यक्ष राहुल तिवारी, गोपालगंज जिला जदयू अध्यक्ष प्रमोद पटेल, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष मुरारी सिंह, डॉ. विशाल सिंह राठौड़, जदयू जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, ई० प्रभाष शंकर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, रामदयाल शर्मा, श्रीनिवास सिंह, राजेश ओझा, बाल्मीकि पाठक, महिला जदयू अध्यक्ष कुसुम देवी, अजय प्रसाद, शंभू मांझी, ललिता सिंह, धनवंती देवी, अशोक सिंह एवं विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕