Breaking News

छपरा विधि मंडल चुनाव: रविरंजन प्रसाद सिंह अध्यक्ष, शशि भूषण त्रिपाठी महामंत्री और दुर्गेश बिहारी कोषाध्यक्ष निर्वाचित

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा विधि मंडल के चुनाव में हुए मतदान की मतों की गणना शनिवार को हुई। मतगणना के बाद पूर्व महामंत्री रविरंजन प्रसाद सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं शशि भूषण त्रिपाठी महामंत्री और दुर्गेश प्रकाश बिहारी कोषाध्यक्ष चुने गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

विधिमंडल परिसर में सुबह शुरू हुई मतगणना के दौरान सबसे पहले अध्यक्ष और महामंत्री पद के परिणाम घोषित किए गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दुर्गेश प्रकाश बिहारी ने जीत दर्ज की। विधिमंडल परिसर में परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी। कोर्ट परिसर में मिठाई बांटी गई और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

SHARDA
विज्ञापन

शाम को घोषित हुआ अंतिम परिणाम
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह मतगणना का कार्य शुरू हुआ। शाम में कोषाध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मतपत्रों की पहले छंटाई की गई और फिर उनके बंडल बनाए गए। पहले दिन की मतगणना के बाद प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

विकास का दिया भरोसा
चुनाव में विजयी हुए अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने विधि मंडल के चतुर्दिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को भुलाकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

निर्वाचन पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्था
मतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाची पदाधिकारी कल्याण किशोर तथा निर्वाचन पदाधिकारी मधुसूदन मंडल, बृजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू और श्याम किशोर मिश्रा पूरे दिन मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें