Chhapra: डोरीगंज थाना क्षेत्र के मनोपुर जहांगीर स्थित रेलवे ट्रैक ढाला के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलने पर डोरीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि मनोपुर जहांगीर रेलवे ट्रैक ढाला के समीप ट्रेन से गिरने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है।
पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



















